Explore

Search

April 2, 2026 2:06 am

प्रदेश में 65 आईएएस के स्थानांतरण, चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर होंगी डॉ. मंजू, चित्तौड़ में वुमन पावर

चित्तौड़गढ़, सलमान। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मार्च के आखिरी दिन, राज्य सरकार ने प्रशासनिक तंत्र में एक बड़ी सर्जरी करते हुए देर रात 65 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल ने न केवल सचिवालय बल्कि 26 जिलों की कमान भी बदल दी है। इस सूची में सबसे चर्चित नाम डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का है। जयपुर के जिला कलेक्टर और हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सोनी को अब मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का शासन सचिव बनाया गया है। वहीं, मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. जोगाराम: शासन सचिव, पंचायती राज और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल: शासन सचिव, जल जीवन मिशन, रविंद कुमार पोसवाल: आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल के पद पर लगाया गया हैं।

◆प्रदेश के 26 जिलों के नव नियुक्त जिला कलक्टर-

चित्तौड़गढ़ में ‘महिला शक्ति’ की तैनाती

इस फेरबदल की सबसे खास बात चित्तौड़गढ़ जिले में देखने को मिली है। यहाँ वर्तमान कलेक्टर आलोक रंजन का तबादला जोधपुर हो गया है और उनकी जगह 2016 बैच की आईएएस डॉ. मंजू को जिले की कमान सौंपी गई है।

डॉ. मंजू न केवल एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं, बल्कि पेशे से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने श्रीगंगानगर में अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। चित्तौड़गढ़ में पहले से ही प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सरिता सिंह अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक और बीनू देवल एसडीएम पदस्थापित हैं। जिले के इन प्रमुख पदों पर महिलाओं की तैनाती से अब चित्तौड़गढ़ का प्रशासन वुमन पावर का केंद्र बन गया है।

​प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की गति को बढ़ाना और जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर