Explore

Search

August 25, 2026 5:17 am

गर्मी को देखते हुए जल व्यवस्थाओं की सफाई अभियान

बेगूं। उपखण्ड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा पेयजल एवं पशुओं के लिए जल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में पहल की गई। बेगूं क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मे गुरुवार को बेगूं उपखण्ड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देशन में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बेगूं द्वारा अहिंसा सर्किल, नवीन स्कूल के पास तथा चेची रोड पर स्थित पशुओं के पीने के पानी की खेल (जल कुंड) की साफ सफाई करवाई गई।
इसके साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता द्वारा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पारसोली, बिछोर, बेगूं, नंदवाई, काटुन्दा, राजगढ़, दुगार, चेची एवं ठुकराई में स्थित जलाशयों की सफाई करवा कर उनमें स्वच्छ जल भरवाया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर