Explore

Search

August 24, 2026 11:50 pm

गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़। स्थानीय राउप्रावि गाड़ी लौहार में नवप्रवेश छात्रों का स्वागत सहित अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भामाशाहों द्वारा स्कूली बैग प्रदान किए गए।

विद्यालय की संस्था प्रधान नौसर जाट ने सभी भामाशाहों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। अतिथि सीबीईओ शंभूलाल सोमानी ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन स्वागत किया। भामाशाह मंजू लड्ढ़ा, स्नेहलता ईनाणी, साधना ईनाणी, पुष्पा मूंदडा, सुश्री वंशिका मूंदङा, संपतराम लड्ढा ने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बालक बालिकाओं को अपनी ओर से स्कूली बैग वितरित किये। इस दौरान सीबीईओ कार्यालय के सुरेंद्र सिंह, विद्यालय स्टाफ सरोज चौधरी, नरेश पारीक, अर्चना शर्मा, सुश्री सुरभि शर्मा भी मौजूद रहे। संचालन शारीरिक शिक्षक पारस कुमार टेलर ने किया। स्कूली बैग मिलने पर बच्चे प्रसन्न हुए। सिटी एडमिन व टाइम बैंक ऑफ इंडिया चित्तौड़गढ़ के हेम रेडियो ऑपरेटर भामाशाह संपत राम ने बच्चों को पढ़ लिखकर अच्छे इंसान बनने तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ऑल रेडियो के चित्तौड़गढ़ से संपतराम एकमात्र सदस्य हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर