Explore

Search

August 9, 2026 10:32 am

दीवाना शाह साहब की दरगाह परिसर में व्यापक स्तर पर हुआ दवा का छिड़काव

कपासन। मौसम में बदलाव के कारण फैलने वाली मौसमी बीमारियों, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह में एहतियाती तौर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जायरीनों की सेहत और सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए दरगाह वक्फ कमेटी के तत्वावधान में पूरे दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया।
दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम के मिजाज में परिवर्तन के चलते मच्छरों के पनपने और मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। हजरत दीवाना शाह की दरगाह में रोजाना दूर दराज से जायरीन अपनी अकीदत के फूल पेश करने और दुआएं मांगने आते हैं। ऐसे में उनकी सेहत की सुरक्षा और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,यह कमेटी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जायरीनों की सहूलियत के लिए आने वाले दिनों में भी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया जाएगा। पेयजल स्थलों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और परिसर में जलभराव न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने दरगाह के अंदर दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें,ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव संभव हो सके। इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारी हाजी शराफत हुसैन भाटी, सैयद मुकर्रम अली, मंसूर अहमद ओटवाल, हाजी साबिर हुसैन पुंवार,अकरम मंसूरी, नफीस शेख और दरगाह कर्मचारी इकबाल भाटी उपस्थित रहे,जिन्होंने स्वच्छता और दवा छिड़काव के इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। दरगाह में पहुंचे जायरीनों ने वक्फ कमेटी के इस जनहितैषी कदम की सराहना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर