Explore

Search

August 18, 2026 5:36 am

पशुपालकों को सौगात: चित्तौड़गढ़ डेयरी ने बढ़ाई दूध की खरीद दरें, अब 870 रुपए प्रति किलो फैट की दर से होगा भुगतान

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को एक बड़ी सौगात दी है। डेयरी प्रबंधन ने दूध की खरीद दरों में बढ़ोतरी करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब दुग्ध उत्पादकों को सरस डेयरी में दूध की आपूर्ति पर पहले से अधिक लाभकारी मूल्य मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर मजबूती मिलेगी। चित्तौड़गढ़ डेयरी एमडी राज कुमार शर्मा ने बताया कि पशुपालकों को आर्थिक संबल देने के लिए दुग्ध खरीद दरों को 850 रुपए प्रति किलो फैट से बढ़ाकर अब 870 रुपए प्रति किलो फैट कर दिया गया है। दरों में की गई इस वृद्धि से संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादकों में खुशी है। बढ़ी हुई दरें 16 अगस्त से लागू की गई है। डेयरी की किसान-हितैषी नीतियों के चलते चित्तौड़गढ़ डेयरी संघ में दूध के संकलन ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्तमान में संघ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संकलन केंद्रों से प्रतिदिन औसतन 1.50 लाख लीटर दूध का संकलन हो रहा है। दुग्ध आवक का यह आंकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र के पशुपालकों का झुकाव और विश्वास सहकारी डेयरी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। चित्तौड़गढ़ डेयरी दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत को सही मूल्य देने और बढ़ती लागत में उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हमने दुग्ध खरीद दर को 850 रुपए से बढ़ाकर 870 रुपए प्रति किलो फैट करने का निर्णय लिया है। हमें खुशी है कि हमारे संघ में प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख लीटर दूध का शानदार संकलन हो रहा है। हमारा प्रयास है कि हम पशुपालकों को समय पर भुगतान, उचित मूल्य और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ताकि श्वेत क्रांति को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर