Explore

Search

August 23, 2026 2:56 am

त्यौहारों से पहले शक्कर की मिठास हुई कम, भाव 70-75 रुपए किलो तक पहुंचे: आम आदमी की जेब पर सीधा असर

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। त्यौहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। चित्तौड़गढ़ सहित देश के कई खुदरा बाजारों में चीनी और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेजी से जहां रसोई का बजट बिगड़ गया है, वहीं आगामी त्योहारों का मजा भी फीका होने का खतरा मंडरा रहा है। महज कुछ ही दिनों में चीनी के दाम 40–45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर सीधे 70 से 75 रुपये तक पहुंच गए हैं। शक्कर महंगी होने से बाजार में मिठाइयों की कीमतें 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने की आशंका है। शक्कर के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स के दामों में आए उछाल ने त्यौहारों का गणित बिगाड़ दिया है। बाजार में चीनी की किल्लत और कीमतें बढ़ने के दो प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पेट्रोल में मिलावट के लिए गन्ने का अत्यधिक उपयोग एथेनॉल बनाने में किया जा रहा है, जिससे शक्कर का उत्पादन प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में बारिश की कमी के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है। बेकरी व्यवसाय और चाय विक्रेताओं का मुनाफा घटकर आधा रह गया है। कमर्शियल गैस के बाद अब चीनी की महंगाई ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। स्थिति से निपटने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 40 टन से अधिक के स्टॉक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही चीनी के आयात की तैयारी भी की जा रही है। बढ़ती महंगाई ने मध्यम और गरीब वर्ग के लिए आर्थिक तनाव बढ़ा दिया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर