◆ ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते लिया गया निर्णय
चित्तौड़गढ़। पंचायत चुनाव में सरपंच एवं अन्य पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में पिछले तीन-चार दिनों से तकनीकी समस्या आने के कारण आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। ऐसे में अब अभ्यर्थी संबंधित पुलिस थाने में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन के साथ 200 रुपये का पोस्टल ऑर्डर, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं फोटो संलग्न करना आवश्यक होगा। यह व्यवस्था 30 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के पुलिस थाने में आवेदन प्रस्तुत कर पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़