Explore

Search

October 23, 2026 2:52 pm

पंचायत राज चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 58(2) के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)  आलोक रंजन द्वारा जिले की 11 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन कार्य हेतु उपखण्ड अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), चित्तौड़गढ़ को जिले की समस्त पंचायत समितियों के लिए ऑल ओवर इंचार्ज नियुक्त किया है। समस्त रिटर्निंग अधिकारी उनके निर्देशन में निर्वाचन कार्य का सम्पादन करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर