Explore

Search

February 6, 2026 7:39 am

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभाए- जिला कलेक्टर

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा भारत–मेरा वोट थीम पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान तथा मतदाता कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले ने एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि कार्य दायित्वबोध और सकारात्मक सोच के साथ किया जाए तो उसके परिणाम भी उत्कृष्ट होते हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर जिले के श्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय समस्त निर्वाचक कार्मिकों को देते हुए BLO, सुपरवाइजर एवं फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नव मतदाताओं से भी संवाद किया। उपखंड अधिकारी बीनू देवल ने कहा कि बीएलओ साथियों एवं सुपरवाइजर के समर्पण के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। सभी निर्वाचन कार्मिकों ने दिन-रात मेहनत कर जिला प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाया है।
सम्मान समारोह के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए एसआईआर को लोकतंत्र के लिए एक सफल प्रयोग बताया तथा युवाओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी बीनू देवल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, तहसीलदार गजराज सिंह, बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पारस टेलर एवं भरत लड्ढा ने किया।

यह हुए सम्मानित

सम्मानित होने वालों में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से हेमेन्द्र नाथ, बी.एल. कोली, शम्भु लाल भट्ट, नीरजा गर्ग, रामकेश मिरोठा, विवेक शर्मा, घनश्याम गर्ग, सुभद्रा पारुंडिया, मुकेश कुमार तिवारी, शिव कुमार वैष्णव, विनोद कुमार मेघवाल, भीवाराम जाट, शिवानी निर्बान, परमेश्वर लाल सरगरा, हेमलता पुजारी, ब्रजबाला तिवारी एवं तनुजा जैन शामिल रहे।
कपासन विधानसभा क्षेत्र से एस.एन.ए. जाफरी, डॉ. ओ.पी. सुखवाल, प्रभुलाल खटीक, रतनलाल गाडरी, सतवीर, शंकरलाल वर्मा, देवीलाल जाट, गोपाललाल जाट, रूपनारायण शर्मा एवं अल्पना चतुर्वेदी को सम्मान प्रदान किया गया।
बेगूं विधानसभा क्षेत्र से मुकेश कुमार यादव, रतनलाल रेगर, राजकुमार तोलंबिया, कमलेश कुमार, सुनील खंगार, मांगीलाल बैरवा, दीपक सिंह, भागचंद खाती एवं भेरूलाल मेवाड़ा सम्मानित हुए।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से शाहीन शोरगर, राजेश, घनश्याम जरवार, घनश्याम कादेड़ा, दिनेश कुमार काबरा, राजेश कुमार जैन, प्रकाश चन्द्र शर्मा, जशवंत पाटीदार, राकेश शर्मा, मुकेश सक्सेना एवं संयम मकनावत को सम्मान प्रदान किया गया।
बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भूपेन्द्र वसी, लक्ष्मण सिंह राठौड़, मेदाराम मीणा, सीताराम शर्मा, विकास सालवी, नरेंद्र मेनारिया, कालूलाल सुथार एवं रमेश मीणा सम्मानित हुए।
इसके अलावा विशेष श्रेणी में अभिलाषा ओझा, लोकेश पाराशर एवं भरत कुमार लड्ढा को मतदाता जागरूकता, स्वीप गतिविधियों एवं निर्वाचन प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

महिला BLO ने साझा किए अनुभव

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की महिला बीएलओ कृष्णा माली ने बताया कि बीते दो माह का निर्वाचन कार्य उनके लिए लगभग बीस वर्षों के अनुभव के समान रहा। ग्राम साथीन ब्रजबाला तिवारी (सावा) एवं तनुजा जैन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में महिला बीएलओ एवं ग्राम साथीनों ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली। जिला प्रशासन के सहयोग से चुनौतियां सरल हुईं। बीएलओ सुपरवाइजर गजराज सिंह ने फील्ड अनुभव एवं आयोग के तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर