
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा संत रैदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा का शनिवार को चित्तौड़गढ़ के गोल प्याऊ चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, अभियान के विधानसभा संयोजक एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, विधानसभा सह-संयोजक अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, तेजपाल रेगर, झालावाड सह प्रभारी सागर सोनी एवं नगर संयोजक कमलेश आमेरिया ने वंदन कलश यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा वंदन कलश का पूजन एवं सम्मान किया। इस दौरान संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने वंदन कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि संत रैदास जी महाराज ने समाज को समानता, समरसता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। भाजपा द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाया जा रहा समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संजु लढ्ढा, नगर उपाध्यक्ष नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, राजन माली, नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, आशिष सिकलीगर, सिंपल वैष्णव, मंजु पितलिया, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, अंजना गोस्वामी, सुनील रजक, अर्जुन जोनवाल, मुन्ना गुजर, राजेश मोची, विशाल रजक, पिंटू मीणा, दीपक खटीक, पूरन रेगर, धर्मेंद्र मेघवाल, राजेन्द्र कटीक, किशन बेरवा, दीपक वर्मा, कुलदीप शर्मा, हरीश गुरनानी, कुणाल चावला, हेमंत चावला, शिव चावला, मोंटी शर्मा, कैलाश पायक, राहुल घाचा आदि उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़