Explore

Search

August 14, 2026 12:12 am

प्रशासन

बेगूं -रावतभाटा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर आवश्यक कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

बेगूं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार आज बेगूं–रावतभाटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव–2026 की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर बेगूं में किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन आदरणीय श्री उदयलाल आँजना जी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला शक्ति, युवा साथी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर