













चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, सावा अध्यक्ष अनिल सुखवाल, भदेसर हीरा लाल रायका, शहर अध्यक्ष गौरव त्यागी व चंदेरिया अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ थे।
कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियो द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस दौरान पण्डित दिनदयाल उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक युवाओ द्वारा पेपर लीक, कानुन व्यवस्था, बालिका सुरक्षा, युवा रोजगार, अभिव्यक्ति की आजादी सहित विभिन्न विषयो पर अपने सवाल रखे गये जिनका सांसद जोशी, विधायक आक्या द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद जोशी ने उपस्थित युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज का युवा केवल देश का भविष्य नही, वरन् वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार युवाओ के सपने, मेहनत और अधिकारो को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओ के भविष्य और विश्वास के साथ है। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नए कानुन एवं सख्त प्रावधान किए है। पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, विशेष फास्ट-ट्रेक कोर्ट के माध्यम से मामलो की तेज सुनवाई करते हुए 2 महिने में जांच पूरी करने का प्रावधान किया गया है।
अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भजनलाल सरकार भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओ की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने पर जोर दे रही है ताकि योग्य युवाओ को उनकी मेहनत का उचित अवसर मिले। देश के विकास में युवाओ की भागीदारी बढ़ाने और उनकी उर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने व युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्य बोध और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए उन्हे विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने के सार्थक कदम उठाए जा रहे है। कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रदीप लढ्ढा ने प्रस्तुत किया व संचालन किशन गुर्जर ने किया।
संवाद कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगो द्वारा तिरंगा लहराते हुए चलता देख माहौल देश भक्तिमय बन रहा था। समुचा मार्ग भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारो से गुंजायमान हो रहा था। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः भरत बाग में आकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह, श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, सुशील शर्मा, हरीश ईनाणी, अनिल ईनाणी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, शेलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, भरत जागेटिया, तेजपाल रेगर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, चंद्रशेखर सोनी, रामगोपाल ओझा, शिवराज सिंह बेजनाथिया, आशीष सीकलीगर, सागर सोनी, रोहिताश्व जाट, सोहनलाल खटीक, मथरा लाल जाट, रामेश्वर लाल धाकड, दिनेश धाकड़, बालकिशन भोई, पुरण सिंह राणा, किशन जाट, रवि मेनारिया, रतन वैष्णव, रवि विराणी, विशाल गर्ग, आशीष आर्य, अविनाश शर्मा, हर्षद दशोरा, भरत मेनारिया, पिनु मेनारिया, दीपक वर्मा, दीपक राजोरा, महेन्द्र सिंह, मुकेश मेघवाल, गजेन्द्र सिंह, रवि बैरागी, प्रकाश भटट, शांति लाल जाट, शैतान सिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।







Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़