Explore

Search

August 17, 2026 1:39 am

प्रशासन

कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वन्दे मातरम को भुला दिया- अमित शाह

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे का आज दूसरा दिन निम्बाहेड़ा दौरे पर रहे। होम मिनिस्टर शाह ने निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्ट धातु से निर्मित 4 हजार किलो वजनी 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का सौगात दिया। वहीं अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने वंदे मातरम मुद्दे और गुटबाजी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
जेके चौराहा पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के पास ही स्मारक में पोकरण परमाणु परीक्षण और वाजपेयी के भाषणों की झलकियों के लिए दो अलग प्लेटफॉर्म भी बनाए गए हैं। उनका भी लोकार्पण किया गया। इसके बाद आंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ समेत प्रदेश के 15 जिलों के लिए 5659 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पुनः सम्मान दिलाया। आजादी के 80 साल बाद लाल किले पर वंदे मातरम का गान गाया गया। उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि चालू गान के दौरान राष्ट्रीय गीत रुकवाना एक अक्षम्य पाप है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी तंज कसा। प्रदेश के सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 1500 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जल पहुंचाने की क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। सहकारिता के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। सीएम भजन लाल शर्मा करीब 8 मिनट और अमित शाह ने करीब 22 मिनट का भाषण दिया। मंच पर यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा, मंत्री गौतम दक, मंत्री हेमन्त मीणा, मंत्री बाबू लाल, मंत्री मंजू बाघमार, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर