
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में सिसोदिया की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान सिसोदिया ने गोष्ठी में कहा कि गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश में संचार क्रांति की जागृति की उन्होंने देश में पंचायत राज को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गांधी ने युवाओं को मत देने का अधिकार प्राप्त करवाया गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्हें देश में संचार क्रांति के जनक के नाम से भी जाना जाता है गांधी ने कंप्यूटर और आईटी क्रांति देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी आईटी के प्रसार की नींव रखी जिससे डिजिटल भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ महानगरों से लेकर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक टेलीकॉम सेवाओं का विस्तार किया उन्होंने स्थानीय निकाय और पंचायत में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाया युवाओं को राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष की जिसे देश कभी भुला नहीं सकता आज हम सब उनके मार्ग पर चलकर हमारे देश को तरक्की की ओर बढ़ाये यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम में पीसीसी सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल, उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव शिल्पन साहू, निर्मल जैन, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, सचिव नासिर खान, अबरार मेहंदी, पभू रेगर, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, विनोद लड्ढा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी, किशन दशोरा, मनीष सुथार, एनएसयूआई पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव, महिला सचिव मधु गोस्वामी, पूर्व पार्षद कुसुम मीणा, राजेश सरगरा, राजेश कोदली,सुमित मीणा, विधि प्रकोष्ठ के भूपेंद्र भटनागर, तनवीर खान, कैलाश खींची, शिक्षक प्रकोष्ठ के वीडि दशोरा, ऐसी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी देवेंद्र दयाल सालवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत मंसूरी, मोहम्मद फारूक नीलगर, इकबाल खान अब्दुल रशीद रफीक खान इकबाल खान रमजान शरीफ छिपा, शंकर चौधरी, रमेश चंद्र लड़ा, भागीरथ, संजय मेघवाल भागीरथ मोची पवन मेडटवाल, रवि, आईटी सेल के शिव प्रकाश माली मांगीलाल रेगर नरेंद्र लोहार महेंद्र छापरवाल, संजय कुमार जाजू युवराज सिंह जयपाल सिंह निर्भय सिंह राजेश रेगर जीवन सिंह महेश धनगर राहुल गाडरी गोपाल फतेहलाल प्रजापत कालू सिंह रावत देवीलाल भील आदिल चावला बीएल मीणा अनिल इरफान कुमेंद्र गुर्जर सूरज मेनारिया आदि कांग्रेस जन्म उपस्थित रहे l
अहसान पठान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़