Explore

Search

August 21, 2026 3:57 am

राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़ आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने वाले भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को सेंथी स्थित राजीव गांधी पार्क में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधीजी ने देश को नई तकनीक, आधुनिक सोच और प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति मानते हुए देश के विकास एवं तकनीकी प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके दूरदर्शी विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट प्रदेश सचिव रणजीत लोट विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट एससी विभाग प्रदेश महासचिव गणेशालाल जाटोलिया शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी प्रवक्ता नवरतन जीनगर एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत नवीन तंवर नितिन वर्मा पिंटू विजयवर्गीय नरेश धाकड़ सुनील जाट महेश गाडरी कमलेश ईनाणी मनीष चांवला टिंकू धामानी शैलेंद्र सिंह शक्तावत अनुराग शर्मा आशीष आगाल गौरव मेडतवाल अनिल सैनी शुभम शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर