Explore

Search

August 24, 2026 4:35 am

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की चित्तौड़गढ़ में संगठनात्मक बैठक, नई जिला कमेटी का गठन

चित्तौड़गढ़ । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) राजस्थान प्रदेश की संगठन विस्तार मुहिम के तहत आज चित्तौड़गढ़ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन की अगुवाई तथा प्रदेश सचिव शब्बीर कुरैशी व चित्तौड़ प्रभारी अब्दुल रजाक अंसारी की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में जिले के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नई जिला कमेटी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले की नई कमेटी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, जिला महासचिव: शाहिद पठान, जिला सचिव इदरीश मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष लियाक़त हुसैन को बनाया गया हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, चित्तौड़गढ़ राजस्थान का ऐतिहासिक जिला है और यहां दबे-कुचले, गरीब और मजलूमों की आवाज को बुलंद करने की सख्त जरूरत है।  मोहम्मद एजाज और शाहरुख पठान के नेतृत्व में पार्टी जिले के हर वार्ड और हर पंचायत तक पहुंचेगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा। हमारा पहला लक्ष्य चित्तौड़गढ़ के हर वार्ड में बूथ कमेटियों का गठन करना और आगामी निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ना है। हम जनता के बुनियादी मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। नवनियुक्त जिला महासचिव शाहरुख पठान ने कहा हम युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ेंगे और सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी मेंबर मोहम्मद जावेद व जिले के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नई कमेटी को अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर