
राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उदयपुर जिले की गोगुंदा विधानसभा सीट के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांगठनिक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल को गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र का नया समन्वयक नियुक्त किया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संगठन महासचिव (ग्रामीण) भारत जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आजाद पालीवाल पहले से ही गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में उनके प्रभावी नेतृत्व, मजबूत सांगठनिक पकड़ और जमीनी अनुभव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने उन्हें नगर निकाय चुनावों के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़